
FCI :- Food Corporation of India (भारतीय खाद्य निगम)
स्थापना :- 14 जनवरी 1965
First District office :- Thanjavur (Tamilnadu)
पहला मुख्यालय :- चेन्नई
मुख्यालय :- नई दिल्ली
Chairman :- संजीव कुमार
FCI क्या है?
👉FCI एक सांविधिक निकाय है जिसे भारतीय खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के तहत वर्ष 1965 में स्थापित किया गया।
👉भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI) ‘उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय’ के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत शामिल सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
👉इसका मुख्य कार्य खाद्यान्न एवं अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री करना है।
👉FCI एशिया में सबसे बड़ी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन है| इस संगठन के प्रमुख उत्पाद गेहूं और चावल हैं।
👉 FCI ने भारत को एक खाद्य घाटे वाले देश से एक खाद्य आत्मनिर्भर देश में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
FCI का उद्देश्य :-
👉किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करना।
👉प्रत्येक व्यक्ति के लिये हर समय खाद्यान्न की उपलब्धता, पहुँच और सामर्थ्य सुनिश्चित करने के लिये संकट प्रबंधन उन्मुख खाद्य सुरक्षा को एक स्थिर सुरक्षा प्रणाली में परिवर्तित करने में सहायता करना ताकि कोई भी, कहीं भी और कभी भी भूखा न रह जाए।
👉खाद्यान्नों के कार्यात्मक बफर स्टॉक का संतोषजनक स्तर बनाकर राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
👉सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System- PDS) के माध्यम से संपूर्ण देश में खाद्यान्न का वितरण।
👉किसानों के हितों की सुरक्षा के लिये प्रभावी मूल्य सहायता ऑपरेशन (Effective Price Support Operations)।
