NASA : National Aeronautics and Space Administration (राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रबंधन”)

NASA संयुक्त राज्य अमेरिका की एक स्वतंत्र संस्था है, जो अपने द्वारा छोड़े गए उपग्रह (satellites) की मदद से हवा और अंतरिक्ष पर रिसर्च करती है।यह दुनिया का अंतरिक्ष में सबसे अधिक मिशन भेजने वाला संस्थान है।
मुख्यालय :- वाशिंगटन डी.सी. ,अमेरिका
स्थापना :- 19 जुलाई, 1958
संस्थापक :- Dwight D Eisenhower
प्रथम अध्यक्ष :- थॉमस कीथ ग्लेनन
वर्तमान अध्यक्ष :- जिम ब्रिडेनस्टाइन
NASA का उद्देश्य :-
➡️अंतरिक्ष के बारे में मानवीय ज्ञान को बढ़ाना
➡️अंतरिक्ष संबंधी प्रौद्योगिकी के नवप्रवर्तन में विश्व का नेतृत्व करना
➡️ऐसे वाहनों का विकास करना जो अंतरिक्ष में उपकरणों और सजीव जीवों दोनों को ले जा सके
➡️अधिकतम संभव वैज्ञानिक उन्नति की प्राप्ति के लिये अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों से समन्वय करना|
NASA का इतिहास :-
👉4 अक्तूबर, 1957 को सोवियत संघ के स्पुतनिक लॉन्च ने प्रथम बार किसी पिंड को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
👉इसके बाद नवंबर में और भी बड़ा स्पुतनिक II छोड़ा गया जो लाइका नामक मादा डॉग को साथ ले गया।
👉जनवरी 1958 के आखिर में अमेरिका ने एक्सप्लोरर 1 लॉन्च किया, सेना की रॉकेट टीम ने द्वितीय विश्वयुद्ध में विकसित रॉकेट प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर इस मिशन को पूरा किया।
👉यद्यपि एक छोटा सा अंतरिक्षयान जिसका भार केवल 30 पॉण्ड था, ने वान एलेन रेडिएशन बेल्ट की खोज की। यह नाम यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा के वैज्ञानिक डॉ. जेम्स वान एलेन के नाम पर रखा गया था जिसने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नए विषय की शुरुआत की।
👉एक्सप्लोरर 1 के बाद मार्च 1958 में नौसेना का वेंगार्ड लॉन्च किया गया जिसका व्यास 1.6 इंच और भार केवल 3 पाउंड था। नासा का जन्म प्रत्यक्ष तौर पर स्पुतनिक की लॉन्चिंग और अंतरिक्ष में तकनीकी सर्वोच्चता दिखाने की भविष्य की दौड़ से जुड़ा था।
👉शीतयुद्ध की प्रतिद्वंद्विता के चलते अमेरिका के राष्ट्रपति ड्वाइट डी. आइज़नहावर ने 29 जुलाई, 1958 को नेशनल ऐरोनॉटिक्स एंड स्पेस एक्ट पर हस्ताक्षर किये, जिसमें पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष में उड़ान की समस्याओं पर अनुसंधान की व्यवस्था थी।
👉अंतरिक्ष में सैनिक बनाम नागरिक नियंत्रण पर लंबी बहस के बाद अधिनियम ने एक नई नागरिक एजेंसी को जन्म दिया जिसे राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (NASA) नाम दिया गया।
NASA की उपलब्धियां :-
👉Apollo 11 :- अमेरिका ने खुद को रूसियों से स्पेस प्रोग्राम में पिछड़ता हुआ देख साल 1961 ईस्वी में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति john f kennedy ने Apollo Mission के तहत एक मानव को चन्द्रमा पर भेजने का योजना बनाया। और इस तरह नासा ने दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान Apollo 11 को मून पर जुलाई 1969 ईस्वी में सफलतापूर्वक लैंड करवाया और ये एक मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है। और नील आर्मस्ट्रांग दुनिया के पहले व्यक्ति बने मून पर चलने वाले।
👉New Horizons :- प्लूटो गृह हमेशा से मानव के लिए एक रहस्य ग्रह रहा है नासा ने साल 2006 में New Horizons
नामक मिशन को लांच किया था Pluto ग्रह और इसके उपग्रह को जानने और समझने के लिए, New Horizons को अंतरिक्ष में 9 साल बिताने के बात साल 2015 में ये पहला स्पेसक्राफ्ट बना जिसने dwarf planet को एक्स्प्लोर किया|
👉Voyager :- साल 1977 में नासा ने दो voyager mission को लांच किया था और ये आज भी ऑपरेशनल है
ये एक ऐसा मिशन था जो सोलर सिस्टम के परे ब्रहांड के रहस्यों को जानने के लिए लांच किया था और ये आज तक कई महत्वपूर्ण डाटा को collect कर धरती तक पहुंचा रही है। voyager- 1 सोलर सिस्टम को छोड़ interstellar space में प्रवेश कर चूका है।
👉The Kepler mission :- kepler एक स्पेसक्राफ्ट है जिसे नासा ने साल 2009 में लांच किया था। इस मिशन का मुख्य काम था सोलर सिस्टम के अलावा धरती के साइज का प्लानेट की खोज करना जहाँ पर जीवन संभव हो और अभी तक ये कुल 4,696 candidate planets और 2,330 confirm Kepler planets की खोज कर चूका है।
👉The International Space Station :- ये मानव इतिहास के अब तक के सबसे महंगे स्पेस
मिशन में इसका नाम आता है इसे पांच देशो के स्पेस एजेंसी NASA, Roscosmos, JAXA, ESA और CSA के द्वारा साल 1998 में लांच किया गया था और ये स्पेस स्टेशन Low earth orbit में है। अंतरिक्ष यात्री International Space Station में जाकर वैज्ञानिक शोध को अंजाम देते है। इसकी मदद से microgravity और स्पेस एनवायरनमेंट, एस्ट्रोनॉमी इत्यादि को जानने, समझने में मदद मिलती है।
👉The Space Shuttle Program :- साल 1972 में नासा ने Space Shuttle Program को लांच किया जो की साल 2011 तक ऑपरेशनल रहा था। पुरे 30 सालो के सफर में इस स्पेस शटल ने 300 अंतरिक्ष यात्री को low-Earth orbit में पहुँचाया।
