कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) क्या है?

कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) क्या है?

कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्‍ट्रमंडल खेल एक बहुराष्ट्रीय खेल आयोजन है।ओलंपिक खेलों के पश्चात राष्ट्रमंडल खेल समारोह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा खेल उत्सव है। इस खेल समारोह का आयोजन प्रायः दो ओलंपिक खेलों के मध्य किया जाता है, जिसे ‘ओलंपिक वर्ष’ कहा जाता है। इस खेल में राष्ट्रमंडल देशों के साथ साथ कई अन्य देश भी भाग लेते हैं। वर्तमान में राष्ट्रमंडल देशों की सदस्य संख्या 53 है लेकिन खेलों में 71 देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं।

🌻राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास:-
एशली कूपर प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सद्भावना को प्रोत्साहन देने और पूरे ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने की विचार को प्रस्तुत किया। वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी राॅबिंशन को प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। वर्ष 1930 में हैमिल्टन शहर, कनाडा में  पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया। इसमें 18 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उस समय राष्ट्रमंडल खेल का नाम एंपायर गेम्स था।

🔥Important Facts About Commonwealth Games:-

➡️1930 से लेकर अब तक राष्ट्रमंडल खेल का नाम चार बार बदला जा चुका है।
1.1930-1950 ➖ ब्रिटिश एंपायर खेल
2.1954-1966 ➖ ब्रिटिश एंपायर एवं कॉमनवेल्थ खेल
3.1970- 1974 ➖ ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल
4.1978 से अब तक ➖ राष्ट्रमंडल खेल

➡️1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। इसका कारण था उस वक्त चल रहा द्वितीय विश्व युद्ध।

➡️ राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक (932) ऑस्ट्रेलिया को हासिल हुआ है।

🌻Commonwealth Games Federation क्या है?
यह एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है।राष्ट्रमंडल खेल CGF के देखरेख में ही आयोजित किया जाता है।CGF ही खेलों को कंट्रोल और होस्ट सिटीज का चुनाव करता है।

स्थापना ➖ 1932
सदस्य देश➖ 71
मुख्यालय ➖ लंदन , संयुक्त राजशाही
CEO ➖ डेविड ग्रेवेमबर्ग

🌻राष्ट्रमंडल खेलों की नीतियां:-

वर्ष 2001 में CGF द्वारा 3 नीतियों को अपनाया गया।
1.मानवता
2.समानता
3.नियति

इन तीन नीतियों का मानना है कि इससे विश्वभर में शांति और सहयोग की भावना बढ़ेगी। यह नीतियां हजारों लोगों को प्रेरणा देती हैं और उन्‍हें आपस में जोड़ कर राष्‍ट्रमंडल देशों के अंदर खेलों को अपनाने का व्‍यापक नजरिया प्रदान करती हैं।

🌻राष्ट्रमंडल खेलों का कुछ महत्वपूर्ण आयोजन स्थल:-

1.पहला राष्ट्रमंडल खेल (1930)➖ हैमिल्टन (कनाडा)
2.दूसरा राष्ट्रमंडल खेल (1934) ➖ लंदन (इंग्लैंड)
3.19 वां राष्ट्रमंडल खेल(2010) ➖ नई दिल्ली (भारत)
4.21वां राष्ट्रमंडल खेल (2018)➖ गोल्डकोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)
5.22 वां(आगामी) राष्ट्रमंडल खेल (2022) ➖ बर्मिंघम (इंग्लैंड)

🌻क्वींस बेटन रिले क्या है?
राष्‍ट्रमंडल खेलों की एक महान परंपरा क्वींस बेटन रिले है। शुरुआत में रिले की जगह ब्रिटिश झंडे का उपयोग होता था जिसे महारानी के हाथों से लेकर धावक दौड़ लगाते थे।यह झंडा इन खेलों में ब्रिटिश प्रभुसत्ता को दर्शाता था। मगर 1958 के राष्ट्रमंडल खेल से रिले की शुरुआत हुई जिसे धावकों का एक दल बकिंघम पैलैस, ब्रिटेन से लेता है।

यह रिले पारम्‍परिक रूप से बकिंघम पैलेस, लंदन में शुभारंभ कार्यक्रम से शुरू होती है, जिसके दौरान महारानी अपने संदेश के साथ धावक को बेटन सौंपती हैं जो रिले का प्रथम मानक धावक होता है। बाद में इस बेटन को प्रथम ग्रहण करने का अधिकार सभी बड़ी खेल हस्तियों को दे दिया गया। बाकी के सभी देशों में अंग्रेजी की वर्णमाला के मुताबिक बारी-बारी इस रिले को ले जाया जाता है।

Note:- 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन रिले धावक सैली पियरसन थी।

🌻प्रतीक:-
राष्ट्रमंडल खेलों का कोई भी समान प्रतीक नही होता है। हरवर्ष आयोजन करने वाले देश अपने मुताबिक इस प्रतीक को चुनते हैं।

🌻 राष्ट्रमंडल खेलों में कुल कितने खेल शामिल हैं?
Ans:- 18
Ex- एक्वेटिक्स , एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी , हॉकी , साइक्लिंग इत्यादि।

🌻डेविड डिक्सन पुरस्कार क्या है?
17 वर्षों तक राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मानद सचिव रहे डेविड डिक्सन के नाम पर स्थापित यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2002 के मैनचेस्टर खेलों से की गई। 2002 में पहली बार यह अफ्रीका की विकलांग तैराक नताली डू टोइट को दिया गया था।

🌻राष्ट्रमंडल खेल 2018:-
➡️ 21 वें राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में सन् 2018 में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया गया।

➡️21 वें राष्ट्रमंडल खेल का थीम ➖ शेयर द ड्रीम

➡️21 वें राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर बोरोबी नाम का कार्टून कैरेक्टर।

➡️ 21 वें राष्ट्रमंडल खेल में डेविड डिक्सन पुरस्कार डेविड लिति को मिला।

🌻राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का इतिहास:-

➡️1934 ईस्वी में लंदन में होने वाले दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने पहली बार भाग लिया था।

➡️ भारत ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेल में सिर्फ एक कांस्य पदक हासिल किया था।भारत को कुश्ती में 74 किलो भार वर्ग में राशिद अनवर ने कांस्य पदक दिलाया।

➡️ 1938 , 1954 के राष्ट्रमंडल खेलों में ➖ कोई पदक नहीं।

➡️ 1930 ,1950, 1962, 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में ➖ भाग नहीं लिया

➡️ 1958 में राष्ट्रमंडल खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले पहले एथलीट मिल्खा सिंह बने।

➡️ भारत के समरेश जंग को 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में डेविड डिक्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

➡️ वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अपने होम सिटी में सबसे अच्छा प्रदर्शन देकर 101(38G,27S,36B) पदक हासिल कर राष्ट्रमंडल खेल की पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

➡️ भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) राष्ट्रमंडल खेल में 66 (26G,20S,20B) पदक हासिल कर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

➡️ राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अभी तक कुल 181 स्वर्ण, 175 रजत , 148 कांस्य पदक सहित कुल 504 पदक जीत चुका है।

Scroll to Top