
एशियाई खेल एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है, एशियाई खेलों को संक्षिप्त रूप में “एशियाड” के नाम से जाना जाता है। एशियाई खेलों का जनक प्रो. गुरुदत्त सौंधी को माना जाता है।
यह प्रतियोगिता प्रत्येक चार वर्षों के अंतराल पर आयोजित की जाती है।यह प्रतियोगिता एशियाई देशों की आपसी समानता और एकता के प्रतीक के रूप में सम्पूर्ण विश्व में जानी जाती है।
इसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं |एशियाई खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है |
🌻एशियाई खेलों का इतिहास:- एशियाई खेल के प्रणेता प्रोफेसर गुरुदत्त सोंधी का उद्देश्य खेलों के माध्यम से एशियाई देशों को एक साथ करना था जिससे सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा मिले। प्रारम्भ में इस खेल का नाम ‘एशियाटिक खेल’ रखा गया था। बाद में पं. जवाहरलाल नेहरू के सुझाव पर इस खेल का नाम ‘एशियाई खेल’ रखा गया। प्रथम एशियाई खेल का आयोजन 4 मार्च, 1951 को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुआ था। जिसमें 11 देशों के 2500 प्रतिभागियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया था। प्रथम एशियाड में भाग लेने वाले देश अफगानिस्तान , म्यांमार ,श्रीलंका ,नेपाल इंडोनेशिया ,ईरान ,जापान ,मलेशिया फिलीपींस ,थाईलैंड , एवं भारत थे। प्रथम एशियाड में कुल 57 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ था। जिसमें जापान 24 स्वर्ण, भारत 15 स्वर्ण एवं ईरान 8 स्वर्ण पदकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे थे।
🌻एशियाई खेलों के कुछ महत्वपूर्ण आयोजन स्थल:-
1.पहला एशियाई खेल (1951) ➖ नई दिल्ली
2.दूसरा एशियाई खेल (1954)➖ मनीला
3.9वां एशियाई खेल (1982)➖ नई दिल्ली
4.18वें एशियाई खेल (2018)➖जकार्ता
5.19वां(आगामी) एशियाई खेल (2022)➖ हांगझू (चीन)
6.20 वां (आगामी) एशियाई खेल (2026) ➖ नागोया (जापान)
🌻एशियाई खेल का प्रतीक चिन्ह क्या है?
चमकता सूरज
🌻एशियाई खेलों का आदर्श वाक्य क्या है?
हमेशा आगे की ओर
🌻एशियाई खेलों में कुल कितने खेल होते हैं?
40
🌻 वर्तमान में एशियाई खेलों में कुल कितने देश शामिल हैं?
45
🌻18वां एशियाई खेल 2018:-
🌿आयोजन अवधि ➖ 18 अगस्त से 2 सितंबर 2018
🌿आयोजन स्थल ➖ जकार्ता और पालेमबांग
🌿शुभंकर ➖ भीन भीन (स्वर्ग की चिड़िया) , काका (एक सींग वाला गैंडा) , व अतुंग(एक हिरण)
🌿मोटो ➖ एनर्जी ऑफ एशिया
🌿थीम सॉन्ग ➖ मेराइड बिन्ताग(सितारों को छुएं)
🌿स्पर्धाएं ➖ 465
🌿एशियाई खेलों के इतिहास में हॉकी में पहली बार वीडियो रेफरल सिस्टम का प्रयोग किया गया।
🌿सबसे ज्यादा पदक हासिल करने वाला ➖ चीन (289)
🌿सबसे ज्यादा स्वर्ण और रजत पदक हासिल करने वाला देश ➖ चीन (132G ,92S ,65B)
🌿सबसे ज्यादा कांस्य पदक हासिल करने वाला देश ➖ जापान (74)
🌿पुरुषों की मैराथन दौड़ जापान के इनोई हिरोतो और महिलाओं की मैराथन दौड़ बहरीन की चेलिंमो रोज ने जीती।
🌻 एशियाई खेलों में भारत का इतिहास:- इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत के द्वारा भी किया जा चुका है, इसका प्रथम आयोजन भारत में ही वर्ष 1951 में भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में संपन्न किया गया था, जिसका उद्घाटन राजेंद्र प्रसाद ने किया था। इसके पश्चात इस प्रतियोगिता के 9वें संस्करण का आयोजन वर्ष 1982 में भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की अध्यक्षता में संम्पन्न कराया गया था।
पहले एशियाई खेल में भारत ने कुल 51 (15G, 16S ,20B) पदक हासिल कर पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
9वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 57 पदक (13G, 19S, 25B) हासिल कर पदक तालिका में पांचवा स्थान प्राप्त किया।
एशियाई खेल में भारत ने अभी तक कुल 154 स्वर्ण , 202 रजत और 326 कांस्य पदक सहित कुल 682 पदक जीत चुका है।
कमलजीत संधू एक पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1970 बैंकाक एशियाई खेलों में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं।
🌻18 वें एशियाई खेल में भारत
☘️18 वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल 69 पदक (15G , 24S ,30B) हासिल कर तालिका में आठवां स्थान प्राप्त किया।
☘️18वें एशियाई खेलों के उद्घाटन में भारतीय दल का नेतृत्व भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने किया था जबकि समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल द्वारा किया गया था।
☘️हरियाणा के झज्जर ज़िले के 24 वर्षीय भारतीय, पहलवान बजरंग पूनिया ने 18वें एशियाई खेलों के पहले ही दिन देश के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
☘️ब्रिज शतरंज इनडोर खेल में 60 वर्षीय प्रणब बर्धन एवं 56 वर्षीय शिवनाथ सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल किया और इस प्रकार 18वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले वे सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए।
☘️एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान ‘विनेश फोगाट’ हैं।
☘️भारत की स्वप्ना बर्मन ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता, इस स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली वह भारतीय हैं।
🌿एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला निशानेबाज ‘राही सरनोबत’ बनी।
🌿15 वर्षीय निशानेबाज शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
☘️बैडमिंटन में पी.वी. सिंधु ने रजत पदक हासिल किया वे एशियाई खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय बनी।
☘️फ़वाद मिर्जा एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता, में 1982 के बाद व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
☘️भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रजत, जबकि पुरुष कबड्डी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
☘️महिला हॉकी टीम ने रजत पदक जबकि पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता।.
